shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण से माकपा प्रत्याशी शिल्पी चक्रवर्ती के समर्थन में वरिष्ठ सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम की बर्नपुर में सभा

1 min read

:सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने आज आसनसोल दक्षिण से सीपीएम उम्मीदवार शिल्पी चक्रवर्ती के समर्थन में बर्नपुर के बारी मैदान से एक रैली में भाग लिया। यहां बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आज भारत और पूरी दुनिया में जो अशांति फैली हुई है उसका यही एकमात्र कारण है कि दक्षिण पंथ मजबूत हो गया है, जिससे हथियारों की खनक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। इससे छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय वामपंथ और वामपंथियों को मजबूत करना है। मोहम्मद सलीम ने सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाया और कहा कि वह भ्रष्टाचार करके कमाए हुए पैसे विदेश में जमा कर रहे हैं भाजपा को पता है लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि टीएमसी हो या भाजपा सभी एक ही तरह से सोचते हैं और उनके लिए लोगों की परेशानी तकलीफ कोई मतलब नहीं रखती इस वजह से आज हमारे प्राकृतिक संसाधन भी खतरे में आ गए हैं क्योंकि पैसों के लिए उन्हें भी पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है वामपंथी हमेशा युद्ध के खिलाफ रहे हैं लेकिन जो राइट विंग पॉलिटिक्स करते हैं वह युद्ध चाहते हैं क्योंकि इससे ही उनको फायदा है वहीं मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पाकिस्तान द्वारा जो पहल की गई है उसके बारे में मोहम्मद सलीम ने बताया कि भारत पूरे विश्व में एक बड़ी भूमिका ले सकता था लेकिन भारत के गलत विदेश नीतियों की वजह से आज भारत ने एक मौका गंवा दिया और पाकिस्तान जैसे एक देश को यह मौका मिल गया जो की बेहद शर्मनाक बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page