कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आसनसोल कोर्ट इलाके में चलाया चुनाव प्रचार किया जनसंपर्क
1 min read
:जैसे-जैसे 23 अप्रैल यानी पश्चिम बर्दवान जिले में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है सभी पार्टियों की तरफ से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है जनसंपर्क बढ़ाया जा रहा है जिससे कि वह लोगों को अपनी पार्टी के बारे में समझ सके और अपनी नितीयों के प्रति लोगों का समर्थन प्राप्त कर सके कांग्रेस की तरफ से भी लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने भी पिछले कुछ दिनों में लगातार चुनाव प्रचार किया है आज भी वह रविवार के दिन आसनसोल कोर्ट इलाके में पहुंचे यहां उन्होंने गांधी मूर्ति कोर्ट बाजार से लेकर श्रीपल्ली रोड तक जनसंपर्क अभियान चलाया इस मौके पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की उनकी समस्याओं के बारे में सुना और अब बताया कि बंगाल का इतिहास उठाकर अगर देखा जाए तो बंगाल में जो भी सार्थक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है वह कांग्रेस के शासनकाल में हुई है

इसलिए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा रखा जाए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि आज हम जिस आसनसोल में खड़े हैं वह आसनसोल दुर्गापुर रानीगंज बर्नपुर रानीपुर शिल्पांचल कांग्रेस की नीतियों की देन है इसलिए उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा रखने के लिए लोगों से आग्रह किया इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस नेता शाह आलम पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे












