मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन संगीत जगत में युग का हुआ समापन
1 min read
:मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया आपको बता दें कि कल ही उन्हें इस अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां आज मल्टीप्ल ऑर्गन फैलियर की वजह से उनका निधन हो गया आशा भोसले लता मंगेशकर की छोटी बहन थी लेकिन कभी भी लता मंगेशकर की ख्याति या उनका प्रभाव आशा भोंसले पर नहीं पड़ा आशा भोसले ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई इतना ही नहीं आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में कई हजार गाने गए जो आज भी हमारे दिल के बहुत करीब हैं आशा भोसले ने मशहूर संगीत का राहुल देव बर्मन के साथ शादी की और उन दोनों ने भी मिलकर कुछ ऐसे गीत हमें उपहार दिए जिन्हें सुनकर हम आज भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं बताया जा रहा है कि आज ही आशा भोसले का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क के निकट के शमशान में किया जाएगा आशा भोसले ने लगभग 8 दशक तक मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और उन्होंने इस दौरान हजारों गाने गए उन्होंने कई संगीतकारों के साथ काम किया और ऐसे कई गीत हैं जिनके बारे में आशा भोंसले के अलावा हम किसी और गायिका के बारे में सोच भी नहीं सकते चाहे वह उमराव जान के गाने हों या कोई कैबरे नंबर हर म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद आशा भोंसले ही हुआ करती थी और उन्होंने हर गाने के साथ इंसाफ किया जिस वजह से आज इतने साल के बाद भी होगा ने हमारे दिल के इतने करीब हैं आशा भोंसले के देहांत से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़े युग का अंत हो गया आशा भोंसले को दादा साहब फाल्के तथा पद्म विभूषण सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है कहा जा सकता है कि भले ही आज आशा भोंसले हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनके गीत सदा हमारे बीच रहेंगे और हम उन्हें उनके गीतों के माध्यम से ही याद करते रहेंगे












