shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जनसभा

1 min read

रानीगंज  :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रानीगंज में भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष के समर्थनमें रानीगंज के बरदही मैदान में एक विशाल जनसभा में शिरकत कि इस मौके पर रानीगंज भाजपा की तरफ से तमाम नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर रेखा गुप्ता के आते ही उनके मंच पर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान रेखा गुप्ता ने उपस्थित सभी का अभिवादन स्वीकार किया इसके बाद उन्होंने अपना भाषण आरंभ किया उन्होंने अपने भाषण में राज्य में टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीएमसी द्वारा यहां पर प्रशासन चलाया जा रहा है उसे उन्होंने राज्य की कमर तोड़कर रख दी है उन्होंने कहा कि जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तब घुसपैठियों को बंगाल से निकाला जाएगा उन्होंने कहा कि बंगाल के संसाधनों पर सिर्फ यहां के लोगों का ही अधिकार होना चाहिए और भाजपा यह सुनिश्चित करेगी इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने प्रशासन पर भी हमला करते हुए कहा कि बंगाल की बहन बेटियों पर अत्याचार किया जाता है लेकिन यहां का प्रशासन मौन रहता है क्योंकि यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो अपराधियों को संरक्षण देती है उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी रेखा गुप्ता का कहना था कि बंगाल मां दुर्गा छठी मैया की धरती है यहां पर हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि यहां पर त्योहारों के आयोजन में भी अड़चन आ रही है लेकिन जब बंगाल में भाजपा की सरकार बन जाएगी तब हर त्योहार और ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा उन्होंने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को आज अपने भतीजे के अलावा और कोई नजर नहीं आता इस वजह से बंगाल के लोगों की मुसीबत ममता बनर्जी नहीं देख पा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page