जमुरिया टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में सायनी घोष ने की जनसभा
1 min read
टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सैनी घोष ने आज जमुरिया के चिचुरिया इलाके में दलदली मैदान में जमुरिया के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार हरे राम सिंह के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक की। यहां हरे राम सिंह समेत जामुड़िया के टीएमसी नेता और समर्थक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी भंडार हो या कन्याश्री सबुज साथी योजना ये सभी परियोजनाएं ममता बनर्जी की देन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर लोगों के बीच मतभेद पैदा करती है लेकिन यह रणनीति पश्चिम बंगाल में काम नहीं करेगी जहां सभी लोग एक साथ रहते हैं और ममता बनर्जी के लिए चौथी बार मुख्यमंत्री बनना केवल समय की बात है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जनता का समर्थन जरुर मिलेगा और वह जरूर एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेगी लेकिन अगर उन्हें जमुरिया सहित पूरे बंगाल के सभी बहन बेटी और भाइयों का समर्थन मिल जाए तो वह भविष्य में देश के प्रधानमंत्री भी बन सकती हैं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक ऐसी नेत्री हैं जो 24 घंटे इस राज्य के लोगों की भलाई के लिए सोचती रहती हैं और उन्होंने इस राज्य के लोगों के लिए जिस तरह की परियोजनाएं शुरू की है वैसा और किसी राज्य में नहीं है












