कुल्टी के कांग्रेस प्रत्याशी रवि यादव ने कुल्टी के लिए जारी किया मेनिफेस्टो
1 min read
:कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रवि यादव ने आज अपने चुनावी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया और कुल्टी के लिए आने वाले समय में वह क्या करना चाहते हैं इसके बारे में लोगों को जानकारी दी उन्होंने बताया कि कुल्टी का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य होगा इसके लिए वह एक कुल्टी विकास परिषद नाम से ट्रस्ट बनाएंगे जिसका उद्देश्य कुल्टी के विकास को गति प्रदान करना होगा उन्होंने कहा कि जब तक कुल्टी के युवा आर्थिक रूप से स्वावलंबी नहीं बन जाते तब तक वह विधायक बनने के बाद विधायक को मिलने वाली सैलरी या किसी प्रकार का अलाउंस नहीं लेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा की उस विकास ट्रस्ट में उनके परिवार का कोई भी सदस्य आजीवन शामिल नहीं होगा उस ट्रस्ट में कुल्टी के तमाम लोग और खासकर युवा शामिल होंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर वह यह प्रयास करेंगे कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले जिन जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है उसमें भी वह सहयोग करेंगे रवि यादव ने कहा कि ट्रस्ट के कामकाज और पैसों का हिसाब रखने के लिए एक ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा जिसके जरिए कोई भी ट्रस्ट के कामकाज का हिसाब रख सकता है और पैसों की जानकारी उसे होगी उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से हर प्राणी की भूख मिटाई जाएगी चाहे वह इंसान हो या पशु पक्षी ट्रस्ट का काम रहेगा की कुल्टी में कोई भी भूखा ना रहे इसके साथ ही ट्रस्ट की तरफ से स्वास्थ्य पर भी काम किया जाएगा रवि यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे कई मेधावी बच्चे हैं जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से आगे पढ़ नहीं पाते ऐसे बच्चों की मदद की जाएगी इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि ऐसे कई गरीब परिवार के लोग होते हैं जिनके घर में अगर कोई हादसा हो जाता है तो उन पर आसमान टूट पड़ता है ऐसे लोगों की भी ट्रस्ट की तरफ से मदद की जाएगी वहीं गरीब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी ट्रस्ट मदद का हाथ आगे बढ़ाएगा। वही कुल्टी बाजार क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बोलते हुए रवि यादव ने कहा कि आज इतने साल हो गए हैं कई पार्टियों ने वादे किए कि इस क्षेत्र में जाम हटाया जाएगा लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया उनका वादा है कि बाजार क्षेत्र में ओवरब्रिज बनाया जाएगा जिससे की कुल्टी को जाम मुक्त किया जा सके












