आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपकार गार्डन इलाके में किया चुनाव प्रचार
1 min read
:आसनसोल उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णेंदू मुखर्जी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं अपने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जा जाकर वह लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं उन्हें यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि क्यों भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी चाहिए और क्यों आसनसोल उत्तर में भाजपा का विधायक का होना जरूरी है ताकि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके इसी क्रम में उन्होंने अपकार गार्डन इलाके में भी चुनाव प्रचार किया इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आसनसोल में सभा करने के उपरांत आज जब वह जनसंपर्क के लिए निकले हैं तो लोगों की तरफ से और बढ़ चढ़कर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान देखकर लग रहा है कि इस बार आसनसोल उत्तर में परिवर्तन होकर रहेगा












