shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति का वार्षिक उत्सव और नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

1 min read

:अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा, आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति का वार्षिक उत्सव एवं नई कार्यकारिणी (सत्र 2026–2028) का शपथ ग्रहण समारोह आसनसोल क्लब में हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यगण, महिलाएं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन में संस्था के उद्देश्यों एवं पिछले सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया एवं विभिन्न प्रकल्पों के कार्यों का वीडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिससे समिति की सक्रियता एवं सेवा कार्यों की झलक प्रस्तुत हुई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित करते हुए अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। साथ ही सेवा कार्य के अंतर्गत घाघर बूढ़ी मंदिर संस्था को दो व्हीलचेयर प्रदान की गईं।
इस अवसर पर पुरानी टीम द्वारा नई टीम को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान, सचिव प्रीति खेमानी, उपाध्यक्ष कांता खेमका, सह-सचिव शीतल जालान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल एवं सह-कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष सोनल गाड़ीवान, पूर्व सचिव कांता खेमका एवं पूर्व कोषाध्यक्ष चित्रलेखा माखरिया को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा आगामी सत्र में सामाजिक, विकासमूलक एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण, संस्कार संस्कृति एवं आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, इस सत्र में आसनसोल शाखा की बहनों को प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए, जिनमें मधु डुमरेवाल को राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख, निधि पसारी को प्रांतीय अंचल प्रमुख, निर्मला गुटगुटिया को प्रांतीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सोनल गाड़ीवान को प्रांतीय सह-संपादक के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, रवि शंकर चौबे, प्रमोद सपरा, अजय डुमरेवाल, राहुल माखरिया, संजय अग्रवाल, रितेश जालान, रूपेश साव, पूजा उपाध्याय एवं स्नेहलता अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए तथा नई टीम को सफल, प्रेरणादायक एवं ऊर्जावान कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page