shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जमुड़िया के टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह ने जारी किया 2026 विधानसभा चुनाव के लिए जमुड़िया का इश्तेहार

1 min read

:जमुरिया के टीएमसी प्रत्याशी हरे राम सिंह ने आज जमुरिया में अपने चुनावी कार्यालय में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इश्तहार जारी किया। इस मौके पर जमुरिया टीएमसी के ब्लॉक एक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी बोरो चेयरमैन शेख शानदार के अलावा अन्य नेता भी उपस्थित थे। उन्होंने मूलतः 8 विषयों पर सबसे ज्यादा जोर दिया। हरे राम सिंह ने कहा कि आने अगले कार्यकाल में वह जमुरिया में दामोदर नदी के इनटेक के साथ एक और वाटर फिल्टर का निर्माण करेंगे जिससे वर्तमान दामालिया वाटर फिल्टर कारखाने में कोई समस्या आती भी है तो जमुरिया के लोगों को शुद्ध पानी मिलने ने किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहीं हरे राम सिंह ने चुरुलिया हीजलगोरा बहादुरपुर और केंदा गांव में इन ग्राम पंचायतों के खदान के निकट के गांव को प्रधान सड़क से जोड़ने वाली सड़कों को बेहतर करने की बात कही। इसके अलावा एक और विषय जिस पर उन्होंने जोर दिया था बहादुरपुर गांव के लोगों के लिए अच्छे ड्रेनेज सिस्टम बनाना। उन्होंने बताया बांधो की मरम्मत की जाएगी इसके अलावा बाढ़ को रोकने के लिए आधुनिक स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंट बनाया जाएगा। बेरोजगारी के मुद्दे पर भी हरे राम सिंह ने कहा कि जमुरिया इलाके में जो 25 कारखाने हैं उनमें स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दिलवाई जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करते हुए जमुरिया में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन भी बनाया जाएगा। कोयले के परिवहन खदान इलाके के साथ 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने अपने अगले कार्यकाल में दरबारडांगा पुल के निर्माण की भी बात कही जिससे पश्चिम बर्दवान से बीरभूम को जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने की भी बात कही। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए भी उन्होंने मैनिफेस्टो में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अगले कार्यकाल में वह जमुरिया ब्लॉक हॉस्पिटल को बेहतर करेंगे और वहां एक ट्रॉमा सेंटर शुरू किया जाएगा और विशेषज्ञ विभाग भी शुरू किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page