कुल्टी के भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार ने किया संवाददाता सम्मेलन अपने पिछले कार्यों का दिया लेखा-जोखा
1 min read
:कुल्टी के विधायक प्रत्याशी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अजय पोद्दार ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए उन्होंने बताया कि अपने पिछले 5 सालों के कार्यकाल में उनको जो विधायक फंड मिलता है उसका तकरीबन 90% उन्होंने विकास कार्यों में खर्च किया है उन्होंने कहा कि पहले 2 साल हर साल 60 लाख रुपए करके और बाकी के 3 साल हर साल 70 लाख रुपए करके उन्होंने खर्च किया है उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मा कल्यानेश्वरी प्रोजेक्ट की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जब से यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगी यहां पर हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी जब उनसे पूछा गया कि वह भाजपा के विधायक हैं और केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन कुल्टी में सेल की फैक्ट्री को खोल नहीं जा सका इस पर डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि हम सब जानते हैं कि किसने कुल्टी की फैक्ट्री को बंद किया उन्होंने कहा कि आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में साइकिल फैक्ट्री ग्लास फैक्ट्री पेपर मिल ऑक्सीजन कारखाना आदि थे लेकिन यह सब अब बंद हो चुके हैं इसके पीछे कौन है यह भी हम जानते हैं लेकिन जब आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो इन कारखानों को खोलने के बारे में प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके उन्होंने कहा कि पहले वामपंथियों ने और उसके बाद टीएमसी के शासनकाल में बंगाल को शमशान बना दिया गया












