भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद पहुंचे आसनसोल अग्निमित्रा पाल की जीत का जताया भरोसा:
1 min read
भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद आसनसोल पहुंचे यहां उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस मीट की इस मौके पर उन्होंने नाम लिए बिना पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर करारा निशाना साधा उन्होंने कहा की कि वह भी 7 सालों तक केंद्र में मंत्री रहे लेकिन किस को मंत्री बनाया जाएगा यह अधिकार प्रधानमंत्री का होता है केंद्र में मंत्री न बनने पर पार्टी छोड़ देना यह सरासर गलत है उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी में रहेगा पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव रहना जरूरी है दूसरी तरफ आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिए बिना भी उन्होंने कहा कि जो पटना साहिब से जीत नहीं पाए वह आसनसोल में जीतने की आस लेकर आए हैं वहीं उन्होंने आसनसोल लोक सभा को लेकर कहा कि अब देश में विकास के नाम पर चुनाव होता है राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव होता है ऐसे में उनका पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी आसनसोल की जनता विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ही मतदान करेगी












