अभिषेक बनर्जी के रोड शो को देखते हुए आसनसोल में प्रशासन मुस्तैद:
1 min read
शनिवार को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने सांसद अभिषेक बैनर्जी आसनसोल में रोड शो करेंगे उनका यह रोडशो आसनसोल में बीबी कॉलेज के सामने से शुरू होकर गिरजा मोर तक जाएगा इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं पुलिस की भारी तैनाती के साथ-साथ यह रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई है साथ ही दमकल विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है

दरअसल आसनसोल लोकसभा उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी दलों की तरफ से प्रचार को नई बुलंदी तक पहुंचाया जा रहा है इसमें अभिषेक बनर्जी का रोड शो सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है इसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जा रही रोड शो के मार्ग में आश्रम मोड़ और रामबंधु मोड़ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है कहा जा सकता है कि एक हाई प्रोफाइल रोड शो के लिए आसनसोल का प्रशासन पूरी तरह से तैयार है













