shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में सांसद अभिषेक बनर्जी की आसनसोल में महारैली:

1 min read

12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा के उपचुनाव होने हैं उससे पहले आज टीएमसी की तरफ से उनके सबसे बड़े स्टार प्रचारकों में से एक अभिषेक बैनर्जी का एक रोड शो हुआ यह रोड शो आसनसोल के बीवी कॉलेज से शुरू होकर गिरजा मोर तक गया इस मौके पर अभिषेक बनर्जी के साथ प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा उनकी पत्नी पूनम सिन्हा मंत्री मलय घटक कल्याण बैनर्जी आदि उपस्थित थे इन्होंने एक सजे धजे वाहन पर सवार होकर सड़क के दोनों ओर उपस्थित टीएमसी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया इनके अलावा अभिजीत घटक अमरनाथ चटर्जी वी शिव दासन दासु जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह आदि भी उपस्थित थे

रैली के दौरान बंगाल के पारंपरिक लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया था लोक कलाकारों द्वारा मनमोहक लोक नृत्य भी पेश किए जा रहे थे इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस 40 नंबर वार्ड की तरफ से रैली में शामिल लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पानी का भी इंतजाम किया गया था आज की रैली के दौरान आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में टीएमसी समर्थक यहां आए और उन्होंने रैली में हिस्सा लिया इस हाईप्रोफाइल रैली को लेकर पुलिस के तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जीटी रोड पर वाहनों के यातायात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की बहाली की गई थी वही दमकल को भी यहां तैनात किया गया था कहा जा सकता है कि अब जबकि आसनसोल लोक सभा उप चुनाव प्रचार में सिर्फ 1 दिन ही बाकी बचा है शनिवार को अभिषेक बनर्जी कि इस महा रैली से आसनसोल लोकसभा केंद्र के टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर बढ़ गया होगा रैली के दौरान पूरे रास्ते में इन कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी मलय घटक और टीएमसी दल के जिंदाबाद के नारे लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page