shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुल्टी में एसएफआई और डीवाईएफआई के कई पदाधिकारी ने थामा टीएमसी का दामन कुल्टी के टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक ने थमाया झंडा

1 min read

कुल्टी :माकपा के छात्र संगठन एसएफआई और युवा संगठन डीवाईएफआई के लगभग 15 सदस्य और पदाधिकारी आज कुल्टी के टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के हाथों टीएमसी में शामिल हुए। इस बारे में एसएफआई से टीएमसी में आए अनिकेत मंडल ने कहा कि वह एसएफआई में पदाधिकारी थे, लेकिन उन्होंने देखा कि वहां भाई भतीजावाद हो रहा है, इसलिए उन्होंने खुद को सक्रिय आंदोलन से दूर कर लिया था। लेकिन एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में वे ज्यादा दिन सक्रिय आंदोलन से दूर नहीं रह सके और लोगों के हित में काम करने के लिए आज टीएमसी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे पश्चिम बंगाल में जो काम हुआ है, वैसा काम कभी पश्चिम बंगाल में नहीं हुआ। विशेष रूप से युवा साथी जैसी योजना से इस राज्य के युवा स्वावलंबी होंगे। इसके अलावा लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाएं हैं, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है, इसलिए वे आज लोगों के विकास की धारा को बरकरार रखने के लिए टीएमसी में शामिल हुए। इस बारे में अभिजीत घटक ने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह से लोगों के लिए काम कर रही हैं, उससे प्रभावित होकर आज एसएफआई के कई पदाधिकारी टीएमसी में शामिल हुए हैं। अभिजीत घटक ने कहा कि इन पदाधिकारियों के टीएमसी में आने से पार्टी और मजबूत होगी, क्योंकि किसी भी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की जरूरत होती है और इन युवाओं के टीएमसी में आने से कुल्टी क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी। वही कुल्टी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार के इस बयान की अगर भाजपा की सरकार बंगाल में बनती है तो कुल्टी को आसनसोल नगर निगम से अलग कर लिया जाएगा अभिजीत घटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा पीछे की तरफ चलती है आज गैस नहीं मिल रहा है जिस वजह से लोगों को फिर से कोयला और लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है ठीक उसी प्रकार कुल्टी कोआसनसोल नगर निगम से अलग करना पीछे की तरफ चलना होगा क्योंकि जब कोई क्षेत्र किसी कारपोरेशन के अंतर्गत आता है तो वहां पर ज्यादा काम होता है जैसा कि आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत आने पर कुल्टी में हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page