आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभु नाथ झा ने दिया आसनसोल उत्तर के सभी प्रत्याशियों को पैगाम
1 min read
:23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 152 सीटों पर मतदान होगा इसमें पश्चिम बर्दवान जिले के 9 केंद्र भी हैं आसनसोल लोकसभा केंद्र की अगर बात करें तो इसके अंतर्गत आने वाले आसनसोल उत्तर और दक्षिण में भी 23 अप्रैल को ही मतदान होगा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र से चुनाव लड़ रहे सभी पार्टियों के उम्मीदवारों से एक खुली चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया है उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ग्लास फैक्ट्री ब्लू फैक्ट्री साइकिल कारखाना इंडियन ऑक्सीजन केरू कंपनी जैसे कारखाने लंबे समय से बंद पड़े हैं आसनसोल उत्तर के सभी पार्टियों के प्रत्याशियों से शंभू नाथ झा ने अनुरोध किया कि वह इन कारखानों को फिर से खुलवाने को लेकर तत्पर हों या तो सरकार इन कारखानों को अपने अधीन ले ले या किसी दूसरे उद्योगपति को हस्तांतरित कर इन कारखानों को फिर से खुलवाने का प्रबंध करें उन्होंने कहा कि अगर इन कारखानों को फिर से खुलवाया जाता है तो यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनके परिवार किसी भत्ते का मोहताज नहीं रहेगा वही आसनसोल बाजार की बात करते हुए उन्होंने लिखा है कि आसनसोल बाजार में राहा लेन से लेकर गिरजा मोड तक पूरी अव्यवस्था है जिस वजह से बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने इसे व्यवस्थित करने की मांग की उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आसनसोल बाजार का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा शंभू नाथ झा का कहना है की आसनसोल बाजार की इस दुर्गति की वजह से दुकानदार आसनसोल बाजार से मुंह मोड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से बर्नपुर कारखाने का आधुनिकीकरण हो रहा है आसनसोल रेलवे स्टेशन को किसी एयरपोर्ट की तरह बनाया जा रहा है ठीक उसी प्रकार आसनसोल शहर को भी व्यवस्थित करना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के लिए उद्योग बहुत जरूरी है इसी से लोगों को रोजगार मिलता है बाजार में रौनक रहती है नगर निगम को भी टैक्स मिलता है इस वजह से जो भी व्यक्ति आसनसोल उत्तर से चुनाव लड़ रहे हैं उनसे अनुरोध है कि आसनसोल की इन बुनियादी समस्याओं के प्रति विशेष नजर रखें












