नाका चेकिंग के दौरान जुबली मोड़ पर बस से गांजा बरामद
1 min read
आसनसोल :झारखंड के बोकारो से आसनसोल जाने वाली एक बस से आज आसनसोल के जुबली मोड़ पर 22 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने नाका चेकिंग के दौरान लगभग 22 किलो गांजा बरामद किया। यह पहली घटना नहीं है जब जुबली मोड़ पर इस तरह की कोई अवैध चीज बरामद की गई है। इससे पहले भी मादक पदार्थ नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आज पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी, तभी धानबाद से आसनसोल की ओर आ रही बस से यह गांजा बरामद किया गया। बार-बार जुबली मोड़ पर इस तरह की घटना होने से बंगाल-झारखंड सीमा पर डुबुडिही चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।












