उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय ने मां घाघर बुड़ी मंदिर में विश्राम गृह का किया उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय पिछले लंबे समय से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में संलग्न रहे हैं उन्होंने हमेशा कोशिश की है कि ईश्वर से उन्हें जो प्राप्त हुआ है उसके बाद वह समाज को कुछ लौटा सकें अपनी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आज सचिन राय ने आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर परिसर में श्री श्री नीलकंठेश्वर जीउ देवत्तोर ट्रस्ट के सौजन्य से बनाए गए नकड़ी रामकृष्ण विश्रामागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे इस दौरान सचिन राय ने कहा कि आसनसोल की स्थापना करने वाले नकड़ी रामकृष्ण राय के नाम पर जो विश्राम गृह का निर्माण किया गया है आज उसका उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि मां घागर बुड़ी मंदिर आसनसोल में बेहद विख्यात है सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि अन्य जिलों यहां तक की अन्य राज्यों से भी लोग यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं मां का आशीर्वाद मिलता है लोगों के मन में मां को लेकर काफी श्रद्धा है इसे देखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एक विश्राम घर की बेहद जरूरत थी उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि श्री श्री नीलकंठेश्वर जीउ देवत्तोर ट्रस्ट के सौजन्य से इसका निर्माण किया जा सका उन्होंने कहा कि आज इसका उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वह खुद को बेहद भाग्यशाली एक महसूस कर रहे हैं












