ममता बनर्जी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री ब्रात्य बसु पंहुचे आसनसोल शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में की सभा:
1 min read
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने ममता मंत्रिमंडल के प्रमुख मंत्री और नाट्यकार ब्रात्य बसु आसनसोल पंहुचे। यहां उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 81 नंबर वार्ड में एक चुनावी सभा की। इस दौरान टीएमसी विधायक ड प्रदीप मजूमदारभी उपस्थित थे । ब्रात्य बसु ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक दमदार अभिनेता होने के साथ साथ एक कुशल राजनेता भी हैं। उन्होने कहा कि चार बार सांसद दो बार कैबिनेट मंत्री रहने के बाद भी उन पर कभी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। उन्होने टीएमसी कर्मियों से एक जुट होकर टीएमसी प्रत्याशी को जिताने की अपील की












