shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने की शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में चुनावी सभा:

1 min read

आसनसोल के रवीन्द्र भवन में आज लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। यहां भाजपा से टीएमसी में आए पुर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित थे। साथ ही मंत्री घटक भी विशेष रूप से उपास्थित रहे। इनके अलावा सांसद कल्याण बैनर्जी टीएमसी विधायक ड प्रदीप मजुमदार बिरबाहा हांसदा अभिजित घटक वी शिवदासन उर्फ दासू जयप्रकाश मजूमदार मिनती हाजरा पार्षद गुरुदास चटर्जी अशोक रुद्रा रूपेश यादव श्रीकांत महता अल्पना बैनर्जी युवा नेता स्नेहाशीष चक्रवर्ती भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा प्रत्याशी अग्नि मित्रा पाल राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में बेचने की हिमायत करते हैं। ऐसे प्रत्याशी को आसनसोल की बागडोर देना खतरनाक होगा। वहीं जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि आसनसोल उप चुनाव में असली लड़ाई मोदी और दीदी के बीच है । उन्होने टीएमसी कर्मियों से अपील की कि इस बार आसनसोल में एक नया इतिहास बनाइए और ममता बनर्जी के हाथों को मज़बूत करिए। वहीं बिरबहा हांसदा ने कहा कि उनके मन में आसनसोल के लिए एक खास जगह है। उन्होने कहा कि भाजपा को इतना महत्व देने की कोई जरूरत नहीं है। बीरबाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों के विकास को लेकर नहीं सोचती । उन्होने कहा की विधनसभा चुनाव के दौरान उन्होंने शुभेंदू अधिकारी जैसे भाजपा को रोक दिया था। सांसद कल्याण बैनर्जी ने कहा कि जब वह सांसद बने तब यशवन्त सिन्हा भाजपा में थे लेकिन उनकी बातों को सुनना अच्छा लगता था क्योंकि उनकी बातों में गहराई थी । यह बड़े दुख कि बात है कि आज बीजेपी में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। कल्याण बैनर्जी ने अग्निमित्रा पाल द्वारा निजी करण का समर्थन करने पर उनको आड़े हाथों लिया। अपने भक्षण में मंत्री मलय घटक ने कहा कि काल आसनसोल में एक ऐतिहासिक पद यात्रा होगी जिसमे अभिषेक बैनर्जी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में पदयात्रा में शामिल होगें। वहीं प्रचार के आखिरी दिन हर वार्ड में एक साथ रैली निकाली जाएगी। उन्होंने टीएमसी कर्मियों से मतदान के दिन तक शत्रुघ्न सिन्हा को जिताने की अपील की । वहीं मुख्य वक्ता यशवंत सिन्हा ने कहा कि चुनाव की असली परीक्षा बुथ स्तर पर होती है। उन्होंने बुथ स्तर के कर्मियों को जी तोड़ मेहनत करने की अपील की । उन्होंने आसनसोल को भारत की आत्मा करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा की आसनसोल से जीत होती है तो केन्द्र सरकार को एक मज़बूत संदेश दिया दिया जा सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गलत राह पर चल रही है यही वजह है कि वह 2018 में भाजपा से अलग हो गाए। यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि मोदी और अमित शाह पीछले विधनसभा चुनाव में बंगाल को हड़पना चाहते थे। उन्होने कहा कि बंगाल में भाजपा को रोकने के लिए वह टीएमसी में आए । यशवन्त सिन्हा ने कहा कि भाजपा को हिंदुत्व से कोई मतकब नहीं है। उनको सिर्फ़ क्षमता सत्ता चाहिए। यशवन्त सिन्हा ने कहा कि जब शत्रुघ्न सिन्हा संसद में दहाड़ेंगे तो दो गुजराती मोदी और अमित शाह। का दिल दहल जाएगा। उन्होंने दावा किया कि शत्रुघ्न सिन्हा सिर्फ दो साल के लिए आसनसोल नहीं आए हैं वह आगे भी आसनसोल के साथ बने रहेंगे। उन्होने आरोप लगाया कि देश के दो औद्योगिक घराने मोदी और अमित शाह के लिए एटीएम का काम करते हैं यही वजह है कि देश में सब कुछ उनको दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि आसनसोल से टीएमसी की जीत का मतलब ममता बनर्जी की जीत होगी। वहीं टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राष्ट्रीय संसाधनों को बेचने पर कड़ी मजम्मत की। उन्होंने महंगाई पर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के भाजपा में लोकशाही थी जबकि मोदी के शासनकाल में तानाशाही है। उन्होने कहा कि अगर आज देश की निगाहें किसी एक नेता पर है तो वह ममता बनर्जी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 2024 में ममता बनर्जी सबसे बड़ी नेता बनकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page