प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में प्रभु छठ घाट पर मनाई गई चैती छठ पूजा:
1 min read
आसनसोल:भारतवर्ष को त्योहारों का देश कहा जाता है यहां लगभग हमेशा किसी न किसी त्योहार को मनाया जाता है हम जानते हैं कि आस्था का महापर्व छठ अमूमन अंग्रेजी वर्ष के अंतिम चरण में मनाया जाता है लेकिन चैत्र के महीने में भी छठ पूजा की जाती है जिसे चैती छठ कहा जाता है आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट में चैती छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान किया गया कल छठ व्रतियों द्वारा उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर चैती छठ के त्यौहार का समापन होगा आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में चैती छठ के अवसर पर प्रभु छठ घाट पहुंचे छठ व्रतियों की सुविधाओं को देखते हुए हर प्रकार की तैयारी की गई थी साथ ही यहां सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे आपको बता दें कि हर साल आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रभु छठ घाट पर कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में बहुत बड़े पैमाने पर इस पर्व का आयोजन किया जाता है पिछले साल आस्था के इस महापर्व के अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने पवित्र भूमि हरिद्वार से गंगाजल लाकर प्रभु छठ घाट सहित आसपास के तमाम इलाकों को पवित्र किया था उसी तरह चैती छठ पूजा के अवसर पर भी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में छठ व्रतियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखते हुए इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ बनाने की व्यवस्था की गई












