नाका चेकिंग के दौरान आसनसोल मे फिर बड़ी रकम को पुलिस ने किया जब्त:
1 min read
आसनसोल: पुलिस प्रशासन द्वारा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर नाका चेकिंग की जा रही है ।

इसी क्रम में आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत जुबली मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान 8 लाख38 हज़ार रुपए बरामद किए गए । इस संदर्भ में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मकरध्वज नाम का एक व्यक्ति सृष्टि नगर से यह रकम अपने कारखाने में लेके जा रहा था ।

पुलिस आधिकारी ने बताया कि इस रकम को ज़ब्त कर लिया गया है और मनी रिलीजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है । अगले 7 दिनों के अंदर वह व्यक्ति अगर वैध दस्तावेज पेश करने में सफल होता है तो उसको यह पैसा लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब इस रकम को जब्त किया गया था उस अभियान के दौरान पुलिस आब्जर्वर सुनील कुमार मौके पर मौजूद थे













