नौजवान पंजाबी सभा की तरफ से शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
1 min read

:शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की शहादत दिवस यानी 23 मार्च के दिन आज आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर नौजवान पंजाबी सभा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस मौके पर नौजवान पंजाबी सभा के सभी सदस्य उपस्थित थे इसके अलावा यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी इस मौके पर नौजवान पंजाबी सभा की तरफ से बताया गया की 1982 में जामीनी पाल द्वारा बनाए गए इस मूर्ति को यहां पर स्थापित किया गया था तब से हर साल 23 मार्च के दिन शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी जाती है 1931 के 24 मार्च को भगत सिंह को फांसी दिया जाना था लेकिन भगत सिंह का खौफ इतना ज्यादा था कि अंग्रेजों ने चोरी छिपे एक दिन पहले ही भगत सिंह को फांसी दे दी लेकिन आज भी लोग उनकी शहादत को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। वहीं गुरदास चटर्जी ने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों की वजह से ही हमें आजादी मिली और हमें और खासकर हमारे नई पीढ़ी को शहीद भगत सिंह जैसे महान व्यक्तियों के आदर्श को याद रखते हुए देश सेवा का व्रत लेना चाहिए














