चुनाव को देखते हुए आसनसोल रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान
1 min read
:23 अप्रैल को पश्चिम बर्दवान जिले में मतदान होने वाला है इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे प्रशासन भी सक्रिय हो चुका है और सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं आज आसनसोल रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों की अच्छी तरह से जांच की गई यात्रियों के लगेज की जांच की गई ट्रेनों में चढ़कर भी तलाशी ली गई इस बारे में रेलवे पुलिस फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव से पहले इस तरह की चेकिंग हमेशा की जाती है इस बार भी ऐसी ही चेकिंग की जा रही है जिससे की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशान किए बिना लगेज की चेकिंग की जा रही है बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है और खास करके अवैध हथियार और नगदी पर विशेष नजर रखी जा रही है














