रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में हुआ कृत्रिम अंग प्रदान करने का कार्यक्रम
1 min read
:रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से एसबी गोराई रोड स्थित पर्वती मैरिज हॉल में 22 मार्च से निशुल्क अंग प्रत्यारोपण कैंप का आयोजन किया गया है आज इस कैंप का दूसरा दिन था

यह कैंप कल भी जारी रहेगा कल जिन दिव्यांग लोगों के अंगों का नाप लिया गया था आज महावीर सेवा सदन के विशेषज्ञों द्वारा उन अंगों का निर्माण करके उन दिव्यांग लोगों को यह अंग प्रदान किए गए यह सिलसिला चल भी जारी रहेगा आज दो लोगों को व्हीलचेयर भी प्रदान किया गया इस मौके पर आज आसनसोल उत्तर से टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित थे इसके अलावा आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी पार्षद अनुप माजी उत्पल राय भी उपस्थित थे

इसके अलावा यहां रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से सपन चौधरी सहित आसनसोल ग्राम सब पेयेछिर आसर के वॉलिंटियर्स भी उपस्थित थे। वहीं यहां मीता राय विनोद गुप्ता सतपाल सिंह कीर पिंकी दीपक रुद्रा सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। यहां संस्था की तरफ से पहले सभी विशिष्ट व्यक्तियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि जिस तरह से यह कार्यक्रम किया जा रहा है इससे उन दिव्यांग लोगों को काफी सुविधा होगी जिनके अंग किसी न किसी हादसे में कट गए हैं या उन्हें नुकसान पहुंचा है इसके लिए उन्होंने सचिन राय सहित पूरे रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की सराहना की सचिन राय ने कहा कि उनकी संस्था हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करते रहती है और भविष्य में भी यह कार्यक्रम किया जाएगा आज लगभग 55 दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए और दो लोगों को व्हीलचेयर दिया गया















