आसनसोल दक्षिण के टीएमसी प्रत्याशी तापस बनर्जी ने बर्नपुर में किया चुनाव प्रचार
1 min read
:आसनसोल दक्षिण में टीएमसी प्रत्याशी तापस बनर्जी आज बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ से प्रचार अभियान शुरू किया। उनके साथ टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने विभिन्न इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आसनसोल दक्षिण के उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया है कि तापस बनर्जी जब यहां विधायक थे, तब उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया, इसके जवाब में तापस बनर्जी ने कहा कि उन्होंने यहां जो काम किया है, वह इस क्षेत्र के लोग जानते हैं। वे अपने मुंह से उन बातों को कहना नहीं चाहते। काली झरिया श्मशान की सुविधाओं का विकास हो या अन्य सुविधाएं प्रदान करना, सब उनके कार्यकाल में हुआ है। इसके लिए वे ममता बनर्जी के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने उन्हें विधायक, आसनसोल के मेयर और एडीडीए के चेयरमैन के रूप में काम करने का अवसर दिया था।














