shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जमुड़िया में चुनाव से पहले की कार्यकर्तायों के साथ बैठक

1 min read

:जमुरिया पार्टी कार्यालय में आज आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जमुरिया से टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में जमुरिया के पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करने के लिए पहुंचे इस मौके पर यहां जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह प्रेमपाल सिंह के अलावा जमुरिया क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे शत्रुघ्न सिन्हा यहां प्रधान वक्ता के रूप में उपस्थित थे उन्होंने आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमुरिया के टीएमसी कार्यकर्ताओं को कुछ जरूरी संदेश और निर्देश दिए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में एकमात्र ममता बनर्जी ही हैं जो केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा एस आई आर के खिलाफ संघर्ष करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जाकर इस मुद्दे को उठाया और चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई जिसके उपरांत सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे फैसले लिए जिससे कि बंगाल की जनता को थोड़ी राहत मिली उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को और भाजपा को यह पता चल चुका है कि जब तक राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी हैं तब तक वह यहां पर चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए चुनाव आयोग का बेजा इस्तेमाल करके वह यहां पर चुनाव में जीतना चाहती है लेकिन यह बंगाल है यहां पर ऐसा नहीं होगा वहीं भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाले जाने के मुद्दे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता तो कह रहे हैं कि बंगाल में परिवर्तन होगा लेकिन बंगाल में परिवर्तन नहीं होगा क्योंकि बंगाल की जनता अपने मुख्यमंत्री और टीएमसी से खुश हैं क्योंकि टीएमसी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल की जनता के लिए वह कार्य किया है जो आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल की किसकी सरकार ने नहीं किया यहां तक की भारत के किसी राज्य सरकार द्वारा अपने प्रदेश की जनता के लिए उस तरह का काम नहीं किया गया है वही जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने भी ताल ठोकते हुए कहा कि बीजेपी कितना ही प्रयास क्यों न कर ले यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को हराना असंभव है क्योंकि ममता बनर्जी ने यहां पर जो काम किया है वह सब लोगों ने देखा है और लोग एक बार फिर टीएमसी और ममता बनर्जी को ही चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page