विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 पर बाढ़ मौसम कार्यालय, आसनसोल में विशेष कार्यक्रम
1 min read
:आज सुबह 11:00 बजे से बाढ़ मौसम कार्यालय, आसनसोल में ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर इस कार्यक्रम को लेकर यहां उपस्थित सभी में काफी उत्साह देखा गया
विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026 की थीम “आज का अवलोकन कल की रक्षा” रखा गया था। कार्यालय के द्वारा हर साल स्कूल के विद्यार्थियों एवं साधारण लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पोस्टरों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रदर्शनी, मौसम वेधशाला का भ्रमण और उपकरणों का प्रदर्शन किया जाता है।
इस साल एन. सी. लहिरी विद्या मंदिर, धादका, आसनसोल में स्थित स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के पोस्टरों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रदर्शनी और इसके साथ मौसम वेधशाला का भ्रमण और उपकरणों का प्रदर्शन के माध्यम से मौसम की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी को मौसम विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उन्हे पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था ।
इस कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख श्री देवब्रत बंद्योपाध्याय, वैज्ञानिक अधिकारी के अलावा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।














