जमुड़िया में टीएमसी के दीवार लेखन पर गोबर टीएमसी का भाजपा पर आरोप भाजपा ने बताया टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा
1 min read
:जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके के बगदीपाड़ा में टीएमसी के दीवार लेखन पर गोबर लगाने का आरोप लगाया जा रहा है इस बारे में बहादुरपुर क्षेत्र के टीएमसी अंचल अध्यक्ष आदित्य लाहा ने बताया कि कल रात विपक्षी पार्टियों द्वारा टीएमसी के दीवार लेखन पर गोबर लगा दिया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है क्योंकि उनको पता है कि वह चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए उन्होंने इस तरह की हरकत की है लेकिन ऐसा करके इस क्षेत्र में टीएमसी की जीत को रोका नहीं जा सकता है टीएमसी एक बार फिर यहां से जीत हासिल करेगी इस बारे में जब हमने जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य जनक घटना है उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यह किया गया है क्योंकि उनको पता है कि यहां से टीएमसी की जीत सुनिश्चित है इस वजह से हताशा में आकर वह इस तरह की हरकत कर रहे हैं लेकिन टीएमसी के कार्यकर्ता शांत हैं जनता 23 अप्रैल को ईवीएम के माध्यम से दोनों पार्टियों को इसका जवाब देगी वही इस बारे में जब हमने भाजपा के जमुरिया प्रत्याशी डॉक्टर बिजन मुखर्जी से बात की तो उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे हैं आरोपों को खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुद चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं उनके पास इस तरह की घटिया हरकत करने का समय नहीं है और नहीं बीजेपी इस तरह की कोई हरकत करती है उन्होंने इसे टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा बताया














