रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से हुआ निशुल्क आर्टिफिशियल लिंब प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से आज आसनसोल के एसबी गोराई रोड इलाके में स्थित पार्वती मैरिज हॉल में निशुल्क आर्टिफिशियल लिंब कैलीपर और प्रोस्थेटिक हैंड एंड लेग कैंप का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का नाम सक्षम रखा गया था और इस कार्यक्रम को करने के लिए कोलकाता के महावीर सेवा सदन द्वारा सहयोग किया गया इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय सेक्रेटरी विश्व रंजन दास गुप्ता कोषाध्यक्ष जयंती चौधरी सपन दास गुप्ता के अलावा संगठन की तरफ से तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे वही कार्यक्रम में आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल की प्रिंसिपल मीता राय आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता संगठन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर पिंकी शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ मुखर्जी पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिंदर ढल विश्व विख्यात पावर लिफ्टर सीमा चटर्जी जगदीश बागड़ी के अलावा अन्य तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे

यहां पर तकरीबन 60 दिव्यांग लोगों को आर्टिफिशियल लिंब प्रदान किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाए इसके बाद रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की अपने स्वागत भाषण में सचिन राय ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहता है रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर भी रोटरी के इस आदर्श पर चलते हुए हमेशा सामाजिक कार्य करता है उन्होंने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए दुर्गापुर से आए सुबीर राय और महावीर सेवा सदन के सभी लोगों को धन्यवाद दिया सचिन राय ने कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम इतनी सफलता के साथ संपन्न नहीं हो सकता था सचिन राय ने कहा कि जब इस कार्यक्रम की परियोजना बनाई जा रही थी तब हाथ और पैर दोनों देने के बारे में सोचा गया था लेकिन नकली हाथों के लिए सिर्फ तीन आवेदन आए थे इस वजह से फिलहाल आर्टिफिशियल हाथ प्रदान नहीं किये जा रहे हैं क्योंकि कम से कम 10 आर्टिफिशियल लिंब का आर्डर अगर आता है तब वह उपलब्ध कराना संभव होता है भविष्य में जैसे ही यह संख्या 10 तक पहुंच जाएगी इसे किया जाएगा उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके वहीं विश्व विख्यात पावर लिफ्टर सीमा चटर्जी ने इस कार्यक्रम को करने के लिए रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय और सभी पदाधिकारीयों की सराहना की और कहा कि जिस तरह से दुर्भाग्य जनक हादसों का शिकार हुए लोगों को फिर से जीवन की मूख्यधारा में जोड़ने का काम कर रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है वहीं आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि सचिन राय के नेतृत्व में जिस तरह से रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर ने इस काम का बीड़ा उठाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि समाज में कई लोग ऐसे हैं जिन पर ईश्वर की कृपा रहती है वह समाज में प्रतिष्ठित होते हैं लेकिन बहुत कम लोगों के मन में दूसरों के लिए कुछ करने की इच्छा रहती है स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि समाज के लिए जो करते हैं वही असली मनुष्य होते हैं इसलिए उन्होंने इस कार्य को करने के लिए रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के सभी सदस्यों की तारीफ की और कहां की इस तरह के कार्यों से ही असली समाज सेवा होती है उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल लिंब लगाकर लोग फिर से काफी हद तक अपने जीवन को पहले की तरह जी सकते हैं














