कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार अभिजीत घटक ईद मिलन समारोह में हुए शामिल
1 min read
:कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सितारामपुर के गांधीनगर में मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्यौहार ईद के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर और कुल्टी विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पहुंचे अभिजीत घटक ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कहती हैं कि धर्म सबका अपना-अपना हो सकता है लेकिन त्यौहार सबके सांझे होते हैं। दुर्गा पूजा में भी देखा जाता है कि मुस्लिम समाज के लोग दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल होते हैं और यही हमारे राज्य और हमारे देश की संस्कृति है कि यहां पर सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और इसी का नाम भारतवर्ष है उन्होंने पवित्र ईद के दिन प्रार्थना की की सब स्वस्थ रहें समृद्ध रहे और सबके जीवन में सुख शांति और समृद्धि बने रहे उन्होंने आगे कहा, “हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। ईद का यह त्योहार हमें भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है।” उन्होंने कहा कि वे इस त्योहार को मनाने के लिए मुस्लिम भाइयों के साथ हैं और उनकी खुशियों में शामिल हैं।














