कुल्टी के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा राजनीतिक रूप से टीएमसी के लिए खुल गए हैं जहन्नुम के रास्ते
1 min read
:कुल्टी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक डॉ अजय पोद्दार ने आज कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया इससे पहले उन्होंने मां कल्यानेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कि इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने लोगों से बातचीत की जनसंपर्क अभियान चलाया और आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया जब उनसे पूछा गया की हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा है कि जो लोग एस आई आर करके बंगाल के लोगों के मताधिकार का हरण करना चाहते हैं उनकी कभी जीत नहीं हो सकती इस पर डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो लोग स्थाई रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं उनके नाम मतदाता सूची में रहने नहीं चाहिए यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो चुनाव आयोग कर रही है उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 12 राज्यों में चल रही है एकमात्र पश्चिम बंगाल में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हल्ला कर रही हैं जब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का छापा पड़ा था तब वह फाइल लेकर भाग खड़ी हुई थी मीडिया में दिखा भी रही थी और अब वह इस तरह की बातें कर रही है डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि राजनीतिक रूप से टीएमसी के लिए जहन्नुम के रास्ते खुल चुके हैं इसीलिए ममता बनर्जी बौखला गई है














