आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड में दीवार लेखन के लिए दीवार को लेकर भाजपा टीएमसी विवाद
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड के दीवार लेखन को लेकर भाजपा टीएमसी के बीच विवाद खड़ा हो गया है। टीएमसी के 52 नंबर वार्ड की काउंसिलर मौसमी बासु का आरोप है कि यह दीवार टीएमसी की ओर से उनके उम्मीदवार के नाम लिखने के लिए बुक की गई थी, जिसके लिए व्हाइट वाशिंग किया गया था, लेकिन जब टीएमसी की ओर से दीवार लेखन करने आए तो देखा गया कि भाजपा के उम्मीदवार का नाम लिखा हुआ है। मौसमी बासु का कहना है कि दीवार टीएमसी की ओर से पहले से बुक की गई थी और दीवार पर टीएमसी लिखा गया था, तो भाजपा ने उनके उम्मीदवार का नाम कैसे लिखा। उन्होंने बताया कि इस बारे में उनके उम्मीदवार मलय घटक को बताया गया है। हालांकि इस बारे में जब हमने आसनसोल उत्तर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि जिस दीवार को लेकर बात हो रही है पहले वहां पर टीएमसी द्वारा दीवार है लेखन किया जाता था लेकिन इस बार उस जगह पर भाजपा द्वारा एक अस्थाई चुनावी कार्यालय बनाया गया है इस वजह से टीएमसी को बताया गया था कि उस दीवार पर इस बार वह दीवार लेखन ना करें लेकिन देखा गया केटीएम से द्वारा दीवार पर टीएमसी का नाम लिख दिया गया इसके बाद वह दीवार जिस व्यक्ति की संपत्ति है उनसे भाजपा द्वारा नो ऑब्जेक्शन लिखवाया गया है और उस व्यक्ति ने भाजपा को दीवार लेखन करने की अनुमति लिखित में प्रदान की है।














