समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आयोजित चैती छठ की सारी तैयारियां पूरी 22 तारीख से होगी चैती छठ की शुरुआत
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान लंबे समय से आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें कृष्णा प्रसाद द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हर संभव इंतजाम किया जाता है इन दिनों चैती नवरात्र चल रहा है चैती छठ का भी अपना ही महत्व है इसे भी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है 22 तारीख से चैती छठ की शुरुआत हो रही है। इसके लिए भी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में प्रभु छठ घाट पर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है आज कृष्णा प्रसाद खुद प्रभु छठ घाट पहुंचे और अंतिम चरण की तैयारीयों का जायजा लिया उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए संदेश जारी करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल भी चैती छठ के अवसर पर प्रभु छठ घाट पर पूरी तैयारी की गई है पानी को स्वच्छ किया गया है घाट तक आने वाले रास्ते के साफ-सफाई की गई है घाट की साफ सफाई की गई है और श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा का इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो उन्होंने बताया कि इस बार 22 तारीख से चैती छठ की शुरुआत हो रही है 22 तारीख को नहाए खाए हैं 23 तारीख को खरना 24 तारीख को पहला अर्घ्य प्रदान किया जाएगा वही 25 तारीख को उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर चैती छठ का समापन होगा उन्होंने कहा कि चैती छठ बहुत ज्यादा लोग नहीं करते क्योंकि गर्मी के मौसम में इसका आयोजन होता है और यह बहुत ही कठिन व्रत होता है 36 घंटे निर्जला उपवास करना पड़ता है जिस वजह से चैती छठ का पालन करना उतना आसान नहीं होता उन्होंने कहा कि छठ की अपनी महिमा है छठी माता और सूर्य देवता की कृपा बनी रहती है जिससे हर मुश्किल आसान हो जाती है उन्होंने कहा कि इस बार की रामनवमी ऐतिहासिक रामनवमी होने जा रही है हम सबको पता है कि इस बार 2026 में क्या होने वाला है बंगाल का स्वरूप बदलने वाला है इसके लिए उन्होंने छठी माता और भगवान सूर्य से प्रार्थना की इसके साथ ही उन्होंने आज ईद के मौके पर सभी को ईद की भी बधाई दी और कहा कि हमारा देश त्योहारों का देश है हमारा देश अध्यात्म का देश है और इसी तरह सबको साथ लेकर और हमारे देश के प्राचीन ऋषि मुनियों का आशीर्वाद लेकर हमें आगे बढ़ाना है जिससे कि हम एक सशक्त भारतवर्ष का निर्माण कर सकें














