बढ़ रही है रानीगंज में राजनीतिक सर गर्मी टीएमसी कार्यकर्ता जुटे दीवार लेखन में
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज:विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही पूरे राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा है। चुनाव को देखते हुए टीएमसी ने रानीगंज विधानसभा के 92 नंबर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में दीवार लेखन के माध्यम से प्रचार शुरू कर दिया। विभिन्न मोहल्लों और महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी का सिंबल और विभिन्न स्लोगान लिखकर चुनावी प्रचार शुरू किया गया। कहीं रात के समय भी कार्यकर्ताओं को दीवार लेखन के काम में व्यस्त देखा गया पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत करने और आम लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। आपको बता दें कि आगामी 23 तारीख को इस पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। उस चुनाव को देखते हुए रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।














