कल्ला मोड़ इलाके में एक अनियंत्रित लारी ने एकसाथ कई गाड़ियों को मारी टक्कर कई लोग घायल
1 min read
:आज शाम कल्ला मोड इलाके में एक भयानक दुर्घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कल्ला मोड इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर कई गाड़ियां खड़ी थी अचानक एक लोरी तेज गति से आई और अनियंत्रित होकर उसने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी इस घटना में कई गाड़ियों के चालक और सवार घायल हो गए और कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा तुरंत मौके पर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय कुमार भगत के नेतृत्व में ट्रैफिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए और तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया इस बारे में आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय कुमार भगत ने बताया कि एक लोरी ने अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों को चोट भी लगी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है उन्होंने बताया की लोरी की चपेट में दो पिकअप सामान और दो पर्सनल गाड़ियां आ गई कुछ लोग घायल हुए लेकिन अभी उनकी हालत चेक है वही एक वाहन चालक ने बताया कि वह धनबाद से अपने गाड़ी में माल लोड कर ला रहे थे सिग्नल पर खड़े थे अचानक का एक लोरी आई और लोरी ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी उनके भाई गाड़ी चला रहे थे उनको भी चोट लगी है बताया कि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है घटना से कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया लेकिन नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के प्रयास से यातायात को सुचारु किया गया














