कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय पोद्दार ने शुरू किया प्रचार अभियान
1 min read
:कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की तरफ से एक बार फिर डॉक्टर अजय पोद्दार को टिकट दिया गया है डॉक्टर अजय पोद्दार को फिर से टिकट मिलने पर भाजपा समर्थकों में भारी खुशी देखी गई इस क्षेत्र के भाजपा समर्थकों ने डॉक्टर पोद्दार का फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें फिर से भाजपा का प्रत्याशी बनने पर बधाई दी इसके साथ ही डॉक्टर अजय पोद्दार ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर लोगों से बातचीत की और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीजेपी के समर्थन में दीवार लेखन भी किया इस मौके पर डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुल्टी की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया था क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर भरोसा था इस बार भी पूरा भरोसा है कि लोग एक बार फिर उन्हें यहां की जनता की सेवा करने का मौका देंगे और इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो कुल्टी में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा विकास होगा














