जमुरिया से टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह के दीवार लेखन पर गोबर लगाने पर विवाद
1 min read
जमुरिया :जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के तापसी इलाके में जमुरिया से टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह के दीवार लेखन पर गोबर लगाने का मामला सामने आया है इसे लेकर इस क्षेत्र में राजनीतिक गरमा गई है टीएमसी का आरोप है कि इसके पीछे भाजपा और वामपंथी जैसी विपक्षी पार्टियों का हाथ हो सकता है उन्होंने कहा कि इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है हालांकि इस बारे में जब हमने जमुड़िया से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर विजन मुखर्जी से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है यह टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी हो सकती है उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों की राजनीति करती है और इस तरह की घटिया हरकत वह नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी हो सकती है क्योंकि जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी में काफी गुटबाजी है














