shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक ने कुलटी में शुरू किया चुनावी प्रचार

1 min read

:कल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यभर में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। इसमें पश्चिम बर्दवान जिले के कुलटी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार के रूप में राज्य के मंत्री मलय घटक के भाई और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक का नाम घोषित किया गया।

 

खबर मिलते ही तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। इसके बाद आज सुबह प्रचार में उतरे तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक। पहले उन्होंने सुबह 11 बजे कुलटी के माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार शुरू किया। इसके बाद नियामतपुर न्यू रोड तृणमूल कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की। फिर दोपहर 3 बजे नियामतपुर न्यू रोड इलाके में दीवार लेखन के माध्यम से चुनावी प्रचार शुरू किया।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत घटक ने कुलटी क्षेत्र की कई परियोजनाओं के बारे में बताया। अभिजीत घटक ने कहा कि पार्टी की तरफ से कुल्टी को फिर से जीतने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है और यहां आकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें यह एहसास हो गया है कि इस बार इस क्षेत्र से टीएमसी जरूर जीत हासिल करेगी उन्होंने कहा कि यहां के जो भाजपा विधायक थे उन्होंने पिछले 5 सालों में विकास का कोई काम नहीं किया है उन्होंने अपने विधायक निधि से इस क्षेत्र के विकास के लिए एक पैसा खर्च नहीं किया है जब उनसे पूछा गया की कुल्टी के विकास के लिए उनके मन में किस तरह की परियोजनाएं हैं तो उन्होंने कहा कि यहां पर पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा काफी हद तक दूर कर लिया गया है और भी कुछ इलाकों में जो पानी की समस्या है उन्हें भी दूर कर लिया जाएगा इस क्षेत्र में ऑडिटोरियम नहीं है खेल का मैदान नहीं है उनको बनाया जाएगा और सबसे ज्यादा जोर यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने पर दिया जाएगा इसके अलावा यहां पर अच्छे कॉलेज आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र भी बनाने पर जोर दिया जाएगा इसके अलावा नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र बनाने का भी प्रयास किया जाएगा वहीं विपक्ष द्वारा कुल्टी इलाके में रास्तों की खस्ताहाल पर अभिजीत घटक ने कहा कि वामपंथियों को रास्तों के बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहिए क्योंकि उनके जमाने में रास्तों की हालत हम सबने देखा है रही बात यहां के भाजपा विधायक की तो उन्होंने अपने 5 सालों के कार्यकाल में विकास का कोई काम नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी रास्तों को बेहतरीन ढंग से बनाया गया है इसलिए जो रास्तों के खस्ताहाल पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें शायद ठीक से दिखता नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page