गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर किया एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
1 min read
:आसनसोल के एलआईसी मोड़ पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह लोग गैस की किल्लत से नाराज थे जिसके खिलाफ लोगों ने सड़क जाम कर दिया और गैस एजेंसी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों की शिकायत है कि गैस एजेंसी पिछले 15 से 20 दिनों से उन्हें लगातार टाल रही है। लोगों का कहना है कि एजेंसी बार-बार यह कह रहा है कि “दो दिन में गैस मिल जाएगी”, लेकिन जब लोग गैस लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। एजेंसी का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी से नाराज होकर लोगों ने मजबूरन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित किया














