अखिल भारतीय युवा शक्ति की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
:गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी हो जाती है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसे देखते हुए अखिल भारतीय युवा शक्ति की तरफ से आसनसोल के ईस्माइल 60 फीट रोड इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया इस बारे में जब हमने अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्यों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से लगातार रक्तदान किया जाता रहा है लेकिन गर्मी के मौसम में क्योंकि आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो जाती है उस कमी को पूरा करने के लिए आज एक बड़े पैमाने पर रक्तदान किया गया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस रक्तदान शिविर से 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया














