भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने बंगाल में दो चरणों में चुनाव करवाने के चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत
1 min read
:कल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी थी 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में पश्चिम बंगाल में चुनाव होंगे इसे लेकर हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात की उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव करवाने के फैसले का स्वागत किया उन्होंने कहा कि इससे पहले देखा गया है कि टीएमसी द्वारा ज्यादा चरणों में चुनाव करवाने का फायदा उठाया जाता था वह अपने गुंडो को सक्रिय कर देते थे और वह लोग पूरे बंगाल में घूम घूम कर वोट में धांधली करते थे रिगिंग करते थे वह ऐसा कर पाते थे क्योंकि ज्यादा चरणों में चुनाव हुआ करते थे लेकिन अब जबकि सिर्फ दो चरणों में चुनाव होगा तो ऐसा करने का अवसर काफी कम हो जाएगा लेकिन इसके बाद भी भाजपा विधायक ने कहा कि चुनाव आयोग को सख्ती बरतनी होगी क्योंकि 14 मार्च को कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और टीएमसी आश्रित गुंडों द्वारा हमला किया गया और उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को ही गिरफ्तार कर लिया गया यह दिखाता है कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाना यहां बहुत टेढ़ी खीर है इसलिए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को और ज्यादा सक्रिय होना होगा गिरीश पार्क की घटना में देखा गया कि कोलकाता में केंद्रीय सुरक्षा बल होने के बावजूद उनको सक्रिय नहीं किया गया था ऐसा अगर होगा तो निष्पक्ष चुनाव करवाना मुश्किल होगा इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वह इस दिशा में ध्यान दें और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के प्रति तत्पर हो भाजपा विधायक ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और 4 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो देखा जाएगा कि भाजपा दो तिहाई से ज्यादा बहुमत लेकर बंगाल में सरकार गठन कर रही है














