एस आई आर मुद्दे पर कुल्टी में टीएमवाईसी की बाईक रैली
1 min read
:28 फरवरी को एस आई आर में अंतिम मतदाता सूची की घोषणा की गई है लेकिन अभी भी उस सूची में 60 लाख लोगों के नाम अंडर एडजुडिकेशन है उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है आज इस मुद्दे पर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के कुल्टी ब्लॉक के अध्यक्ष अमित कुमार यादव ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के मौलिक अधिकार को छीनने का प्रयास कर रहा है उसके खिलाफ टीएमसी सुप्रीमो और सांसद अभिषेक बैनर्जी के निर्देश अनुसार पार्टी का हर सदस्य चाहे वह किसी भी शाखा संगठन से जुड़ा हुआ क्यों ना हो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है इसी कड़ी में आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से धेमोमेन से एक बाइक रैली निकाली गई यह बाइक रैली एलसी मोड़ होते हुए बराकर बेगोनिया मोड स्टेशन रोड होते हुए रामनगर में पार्टी कार्यालय में जाकर समाप्त हुई अमित यादव ने बताया कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल के लोगों को परेशान करने के लिए उनको उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है उसके खिलाफ यह बाइक रैली निकाली गई और भाजपा तथा चुनाव आयोग को यह संदेश दिया गया कि एक भी जायज मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची से काटने नहीं दिया जाएगा














