पश्चिम बर्दवान जिले के 9 केंद्रों पर 23 अप्रैल यानि पहले चरण में होगा मतदान
1 min read*नई दिल्ली* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आज दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव तारीखों को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की की पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में मतदान होगा 4 मई को मतगणना होगी पश्चिम बर्दवान जिले में पहले चरण यानी 23 अप्रैल को मतदान होगा ज्ञानेश कुमार ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा किसी भी जायज मतदाता का नाम चुनाव में मतदाता सूची से कटने नहीं दिया जाएगा और ना ही किसी अवैध वाटर का नाम मतदाता सूची में रहने दिया जाएगा इसके लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की गई है 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का फाइनल लिस्ट जारी किया गया है उसमें से कई लाख लोगों के नाम अंडर एडजुकिशेन में है उनको लेकर भी विभिन्न अदालतों के जज कम कर रहे हैं और एक सप्लीमेंट्री मतदाता सूची भी जारी की जाएगी उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं के सुरक्षा के लिए तमाम तरह की सुविधा दी जाएगी और मतदान केंद्र से 100 मी के दायरे के बाहर चुनाव में शामिल राजनीतिक दल बैठ सकते हैं














