पश्चिम बंगाल में दो चरण में होगा मतदान 23 और 29 अप्रैल को मतदान 4 मई को मतगणना
1 min read
दिल्ली:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज दिल्ली के विज्ञान भवन में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव के तारीखों की घोषणा की आपको बता दें कि आगामी 7 मई को पश्चिम बंगाल में वर्तमान राज्य सरकार की मियाद खत्म हो रही है उससे पहले राज्य में चुनाव करवा लेना आवश्यक होगा इसे देखते हुए आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव के तारीखों की घोषणा की गई ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा और चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए मतदान होगा और 29 अप्रैल को 142 सीटों के लिए मतगणना होगी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाना चाहता है और इसके लिए हर प्रकार का इंतजाम किया जाएगा उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया की वेब कास्टिंग होगी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में हर प्रत्याशी की तस्वीर रहेगी ताकि मतदाताओं को पहचानने में सुविधा हो














