आसनसोल के विभिन्न एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालयों पर प्रशासन ने चलाया अभियान जमाखोरी के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
1 min read
:ईरान के साथ इसराइल और अमेरिका के चल रहे युद्ध की वजह से पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी गैस की कमी देखे जा रही है आज आसनसोल में गैस सिलेंडर आपूर्ति करने वाले कई गैस डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी के कार्यालय पर पुलिस और एसडीओ विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया इन्होंने आसनसोल के एसबी गोराई रोड जीटी रोड स्थित एलआईसी मोड़ और मुर्गा सोल इलाके में अभियान चलाया अभियान दल में आसनसोल के एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य एसीपी एनफोर्समेंट ब्रांच मोहम्मद हारुन और एनफोर्समेंट ब्रांच के अन्य अधिकारी उपस्थित थे अभियान के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी में सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की और कितने सिलेंडर उपलब्ध हैं इसका पता लगाने का प्रयास किया इसके अलावा उन्होंने ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स से बातचीत की और वस्तु स्थिति के बारे में पता लगाया इस बारे में जब हमने एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि आज के इस अभियान के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर्स को यह हिदायत दी गई है कि अस्पताल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस की आपूर्ति बाधित ना हो उन्होंने गैस की जमाखोरी के खिलाफ भी एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी














