ब्रिगेड में प्रधानमंत्री मोदी की सभा टीएमसी के शासन व्यवस्था को बताया महा जंगल राज
1 min read
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया गया इस जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रशासनिक है सभा में भी शिरकत की इससे प्रशासनिक सभा से उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए 18000 करोड रुपए से ज्यादा के परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया इस प्रशासनिक सभा में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल भी मौजूद थे इस प्रशासनिक सभा से नरेंद्र मोदी ने रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड परेड मैदान में चुनावी जनसभा में शामिल हुए यहां पर पहले से ही एक भव्य मंच बनाया गया था दक्षिणेश्वर मंदिर की तर्ज पर मंच बनाया गया था यहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सुकांत मजूमदार तथागतो राय राहुल सिन्हा दिलीप घोष अग्निमित्रा पाल सहित अन्य बीजेपी नेता भी उपस्थित थे। आज ब्रिगेड परेड मैदान में विशाल जन सैलाब देखा गया। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी सभा मंच पर आए तो उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नरेंद्र मोदी के नाम जयकारे लगाए गए जय श्री राम के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। प्रदेश के बीजेपी नेताओं द्वारा नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। उन्हें फूलों का हार पहनाया गया साथ ही उन्हें मां दुर्गा और बंकिमचंद्र चटर्जी की तस्वीरें उपहार स्वरूप दी गई। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में अभी जो सरकार चल रही है उसके राज में बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है यहां पर महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में आ चुकी है युवाओं के पास रोजगार नहीं है नौकरियां बेची जा रही हैं घुसपैठियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि घुसपैठियों के जरिए ही यहां पर सरकार चल रही है उन्होंने कहा कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बन जाएगी तब अपराध करने वाले एक-एक व्यक्ति का चुन चुन कर हिसाब लिया जाएगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की धरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस रविंद्र नाथ टैगोर रामकृष्ण परमहंस जैसे महापुरुषों की धरती है बंगाल कभी भारत को विकास के मामले में दिशा दिखाता था लेकिन आज बंगाल की ऐसी हालत हो गई है आज बंगाल में युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर रोजगार का कोई अवसर नहीं है उन्होंने उपस्थित जनता से सवाल किया कि क्या बंगाल के लोगों के भविष्य को सुधारने के लिए परिवर्तन जरूरी है या नहीं लोगों ने एक स्वर में हां कहा प्रधानमंत्री मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा के विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी का पतन सिर्फ समय की बात है














