दामोदर नदी पर स्थाई पुल बनाने की मांग पर लोगों का टनल गेट के सामने प्रदर्शन
1 min read
दामोदर नदी पर स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर आज दामोदर बिहारीनाथ सेतु बंधन समिति की ओर से इस्को प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया। बर्नपुर में टनल गेट पर उन्होंने यह मांग की और सभा कर अपनी बात रखी कि दामोदर नदी के दोनों किनारों पर स्थित दो जिलों के लोगों की लंबे समय से मांग है कि दामोदर पर एक स्थायी पुल का निर्माण किया जाए। इस पुल के निर्माण से सिर्फ पश्चिम बर्दवान ही नहीं, बांकुरा और पुरुलिया जिलों के लोगों को भी फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ रहे हैं, वे प्रधानमंत्री से भी अनुरोध कर रहे हैं कि दामोदर पर इस पुल का निर्माण किया जाए, जिससे दामोदर के दोनों किनारों पर स्थित जिलों के लोगों को सुविधा होगी।














