मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से गैस की कमी के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
1 min read
:ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के युद्ध के कारण पूरे देश के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस की कमी देखी जा रही है। गैस एजेंसी के कार्यालय के सामने ग्राहकों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। इसको लेकर आज महिला कांग्रेस की ओर से आसनसोल के रबिंद्र भवन के सामने विरोध सभा का आयोजन किया गया। यहां महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस द्वारा इस विरोध सभा में कांग्रेस नेता प्रसेनजित पुइतुंडी, शाह आलम, कांग्रेस काउंसिलर एसएम मुस्तफा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए प्रसेंजित पुइतुंडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी खुद को विश्व गुरु बताते हैं, लेकिन उसी विश्व गुरु के कार्यकाल में आज पूरे देश में गैस की कमी देखी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी अमेरिका के कहने पर निर्णय ले रहे हैं। एपस्टीन फाइल्स में नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के नाम होने के कारण आज अमेरिका के राष्ट्रपति के कहने पर नरेंद्र मोदी को उठना-बैठना पड़ रहा है, जिससे देश के लोग परेशान हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस लोगों की इस परेशानी को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोगों के पक्ष में उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।














