ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आसनसोल स्टेशन पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब
1 min read
:बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की अभी तक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की तरफ से अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं रखी जा रही है विशेष कर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस बार बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन लाने की मंशा के साथ पूरा प्रयास किया जा रहा है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल और आसपास के क्षेत्र से भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ब्रिगेड के लिए कल से ही रवाना होना शुरू हो गए थे आसनसोल और आसपास के क्षेत्र से कोलकाता जाने के लिए विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया था आसनसोल रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन खुली थी जिसमें सवार होकर भाजपा के शिल्पांचल के नेता और कार्यकर्ता कोलकाता के लिए रवाना हुए इनमें प्रख्यात समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद युवा भाजपा नेता अरिजीत राय प्रशांत चक्रवर्ती आदि भी थे इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पर सवार होकर कोलकाता के लिए रवाना हो गए इससे पहले प्लेटफार्म पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर था ढोल बजाते हुए भाजपा कार्यकर्ता ट्रेन की तरफ आगे बढ़े और भाजपा तथा नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए गए इस बारे में जब हमने भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा है उस जनसभा से ही बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का शंखनाद किया जाएगा उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी के शासनकाल में बंगाल काफी पिछड़ गया है बंगाल की जनता और आसनसोल के लोग भी अब इस सरकार से मुक्ति चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कल जनसभा करेंगे उस जनसभा से लोगों के इस मुक्ति की इच्छा को एक नया रूप मिलेगा इसलिए आज इतनी बड़ी तादाद में आसनसोल और आसपास के इलाकों से लोग कोलकाता के लिए रवाना हो रहे हैं ताकि कल ब्रिगेड मैदान में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनें और किस तरह से बंगाल में टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंका जाए इस पर उनसे मार्गदर्शन लें उन्होंने साफ कहा कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा और लोग टीएमसी के कुशासन का लोकतांत्रिक तरीके से अंत करेंगे वहीं युवा भाजपा नेता अरिजीत राय ने कहा कि भाजपा की तरफ से रेलवे के सभी नियमों का पालन करते हुए और जो होता है धनराशि होती है उसका भुगतान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता ले जाने के लिए तीन ट्रेनों की बुकिंग कराई गई थी उन्होंने साफ कहा कि भाजपा कभी भी सत्ता में रहकर अपनी क्षमता का दुरुपयोग नहीं करती।














