प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल ब्रिगेड की सभा में शिरकत के लिए आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का किया आव्हान
1 min read
:कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है समझा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की यह सभा एक तरह से भाजपा द्वारा चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत होगी
इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है इस सभा में शिरकत करने को लेकर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है उन्होंने कहा कि आज रात 10:00 बजे आसनसोल रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म से एक विशेष ट्रेन खुलेगी जो कोलकाता के लिए रवाना होगी भाजपा कार्यकर्ता इस ट्रेन से कल नरेंद्र मोदी की सभा में शिरकत करने के लिए कोलकाता के लिए रवाना होंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा के लिए ट्रेन में तीन अलग कंपार्टमेंट रखे गए हैं विधायक ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह आज रात 9:00 बजे तक आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं वहां पर पार्टी की तरफ से उनके भोजन का भी इंतजाम किया गया है 10:00 बजे ट्रेन खुल जाएगी उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा है जिस सभा से आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन का शंखनाद किया जाएगा














